घर से दुकान पर सामान लेने गई थी किशोरी
किशोरी ने बताया कि वह सामान लेने गांव से कुछ दूर गई थी। वहां उसे गांव के ही रिजवान सहित तीन युवक मिले और बहलाकर एकांत में ले गए। वहां उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बयान लेने के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। मेडिकल में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस मामले में पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मेडिकल में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की पुष्टि होने पर पुलिस ने धाराएं बढ़ाकर गांव के ही रिजवान, हलीम और अमन को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया गया।