फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: 82.24 फीसदी युवा कोरोना की गिरफ्त में, पहले से नहीं दिख रहे कोई लक्षण

Tue, 23 Jun 2020 06:03 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 जिले में कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आने वाले 82.24 फीसदी युवा हैं। जिनकी उम्र 20 से लेकर 45 साल के बीच की है। बच्चों व बुजुर्गों की संख्या कम है। जिले में अब तक कुल 107 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। जिसमें से पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 88 लोग रिकवर होकर घर पहुंच चुके हैं। कोरोना की गिरफ्त में आने वाले अधिकांश लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखाई पड़े। 
विज्ञापन


 

कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
जिले में 4 अप्रैल को तीन कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। तब्लीगी जमात के तीन सदस्यों के संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बाद में तब्लीगी जमात के तीन और सदस्य डेरवा में संक्रमित मिले थे। सभी लोग प्रयागराज के कोटवा कोविड अस्पताल में रखे गए।

इलाज के बाद सभी ठीक होकर घर लौट गए। इसके बाद करीब 28 दिनों तक जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज सामने नहीं आए। मई माह में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में अचानक इजाफा होने लगा। मुुुंबई, दिल्ली, गुजरात से आए अधिकांश लोग संक्रमित मिल रहे थे।

 

कोरोना टेस्ट - फोटो : pti
इससे उनके परिवार के सदस्य भी कोरोना की चपेट में आते रहे। अब तक कुल 107 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। हालांकि संक्रमित लोगों के रिकवर का ग्राफ बेहतर है। अब तक 88 कोरोना संक्रमित मरीज बीमारी से जंग जीतकर घर पहुंच चुके हैं। जबकि पांच लोगों की मौत हो गई।

जिले में कोरोना संक्रमित लोगों में 88 लोग युवा है। जिनकी उम्र 20 से 45 साल के बीच की है। कोरोना से संक्रमित युवाओं की संख्या 82.24 फीसदी है। जबकि कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 4.85 फीसदी है। 45 से लेकर 60 वर्ष के बीच की संख्या 7.15 प्रतिशत है। 60 साल से ऊपर 5.76 फीसदी बुजर्ग बीमारी की गिरफ्त में आए हैं। 

 

कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

नवजात बच्चों ने भी जीती कोरोना से जंग

जिले में कोरोना की गिरफ्त में नवजात बच्चे भी आए। जन्म लेने के बाद हुई जांच में नवजात बच्चे भी कोरोना से संक्रमित निकले। नगर कोतवाली के राजगढ़ की नवजात बच्ची भी कोरोना से जंग जीत चुकी है। पट्टी की नवजात भी कोरोना को हराकर अपनी मां के साथ घर पहुंच चुकी है।

पल्टन बाजार की रहने वाली दो साल की मासूम बच्ची भी कोरोना को हराकर अपने घर आ गई। अहमदाबाद से आया डेरवा का एक बालक भी कोरोना की गिरफ्त में आने के बाद ठीक हो चुका है।

 
विज्ञापन

corona - फोटो : पीटीआई
वहीं, इस संबंध में सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आने वालों में युवाओं की संख्या 82.24 फीसदी है। अधिकांश युवाओं में कोई लक्षण पहले से नहीं दिख रहा था।

संदेह के आधार पर हुई जांच में वह संक्रमित निकलते गए। सबसे अच्छी बात यह है कि ऐसे लोगों के ठीक होने का प्रतिशत भी बहुत अच्छा रहा। बाहर से आए प्रवासियों के संक्रमित होने के कारण जिले में संख्या बढ़ रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें