फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: 41 कालेज काली सूची में

विज्ञापन
up board
विज्ञापन
जिले के 41 कालेज काली सूची में
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल व मिली थी अनियमितता
परीक्षा में कें द्र की सूची से हुए बाहर, बोर्ड ने जारी की डिबार सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के 41 कालेजों को बोर्ड ने डिबार सूची में डाल दिया है। बोर्ड परीक्षा के दौरान इन कालेजों में सामूहिक नकल व अनियमितता पायी गई थी। इस बार इन कालेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। बोर्ड की कार्रवाई से कालेजों में हडक़ंप मचा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा सत्र 2019-2020 के लिए जिले के राजकीय, सहायता, प्राप्त विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए कालेज की आधारभूत सूचनाएं प्रेरित की थीं। परीक्षा कें द्र निर्धारण के लिए कालेजों ने सारी औपचारिकतांए पूर्ण की थीं। परीक्षा केंद्र बनाए जाने के जिले के ऐसे भी कालेजों ने प्रक्रिया पूरी की थी जिन पर बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल व अनियमितता के आरोप थे। कुछ ऐसे भी थे जो डिबार कर दिए गए थे। परीक्षा केंद्रों की प्रक्रिया के दौरान बोर्ड द्वारा जांच की गई तो उनकी पोल खुल गई। जांच में जिले के 41 कालेज ऐसे मिले हैं जिनमें बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल, अनियमितता, हेरफेर की बात सामने आई है। बोर्ड ने उन्हें डिबार सूची में डाल दिया है। बोर्ड की डिबार सूची जारी होने के बाद कालेजों में हडक़ंप मचा हुआ है। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि ये सभी कालेज पहले से डिबार सूची में चले आ रहे हैं। पिछले साल किसी भी कालेज को डिबार नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें