फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: 5.11 लाख खातों में पहुंचे दूसरी किस्त के 41.21 करोड़ गैस सब्सिडी

Mon, 04 May 2020 11:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान जिले के 5.11 लाख खातों में दूसरी किस्त के रूप में 41.21 करोड़ रुपये आए हैं। उज्ज्वला गैस के 795-795 रुपये, श्रमिक मजदूरों को एक-एक हजार रुपये, प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाताधारकों को पांच-पांच सौ रुपये की दूसरी किस्त मिली है। मोबाइल पर मैसेज आते ही लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कराहट छा गई। इससे मजदूरी करने वालों को काफी राहत मिली है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक तंगी से निपटने के लिए जिले के 5.11 लाख खाताधारकों के खाते में 41.21 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। लॉकडाउन के तीसरे चरण में दूसरी किस्त के रूप में राहत राशि मिलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है।

इसमें उज्ज्वला गैस योजना के 2,16,572 उपभोक्ताओं के खाते में 795-795 रुपये, प्रधानमंत्री जनधन योजना के 2.53 लाख खाते में पांच-पांच सौ रुपये, 7089 श्रमिक और 18,789 मजदूरों को एक-एक हजार रुपये, सवा लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन


मजदूरों और महिलाओं को मिलने वाली यह राशि भली ही छोटी लग रही है, मगर 41 दिन से लॉकडाउन में फंसे परिवारों के लिए यह बड़ी राहत है। गांव की महिलाएं इन रुपयों से अपनी जरूरत के सामान खरीद सकेंगी। रविवार को मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। हालांकि मैसेज में यह भी लिखा गया है कि आप 11 मई के बाद ही रुपये निकालें। मगर गांव के लोगों को अब विश्वास हो गया है कि खाते में रुपये आ गए हैं। 

मई में दो बार मिलेगा राशन 

जिले के 5.80 लाख परिवारों को 15 मई से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति यूनिट पांच-पांच किग्रा नि:शुल्क चावल और एक-एक किग्रा दाल मिलेगी। जबकि पहले चरण में एक मई से राशन का वितरण प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें