तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद सहारनपुर जनपद से प्रतापगढ़ आए तीन लोगों की तलाश में रातभर तीन थानों की पुलिस भागदौड़ करती रही। नगर कोतवाली पुलिस विवेक नगर धमकी, लेकिन कोई नहीं मिला। डेरवा में मिले बुजुर्ग को प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन कराया गया।
दिल्ली निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर जिले के तीन लोगों के सहारनपुर जाने की जानकारी मोबाइल सर्विलांस के जरिए मिली। यह लोग 1 फरवरी से 27 मार्च तक सहारनपुर दारुल उलूम देवबंद में रुके व भ्रमणशील रहे। यह जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जिले के तीन लोगों के बारे में जानकारी मांगते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
रविवार की रात पुलिस ने नगर कोतवाली के रहने वाले मोहम्मद फारूक की तलाश में विवेकनगर दबिश दी। सगरा व दहिलामऊ पहुंचकर पुलिस तलाश करती रही। पता चला कि जमात से जुड़े एक फारूक का कई माह पहले इंतकाल हो चुका है। डेरवा सबलगढ़ के बुजुर्ग नसीमउल्ला घर पर मिले।
जिन्हे प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन कराया गया। रानीगंज के देवासा निवासी मोहम्मद तैय्यब की तलाश में पुलिस ने रात में दबिश दी। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि वह अपने पिता के पास मुरादाबाद में ही रुका है। अभी घर नहीं आया।