फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : महाकुंभ में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर की गंगा में डूबकर हुई मौत

Sat, 08 Feb 2025 09:33 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

परिवार के साथ महाकुंभ में गंगा स्नान करने प्रयागराज गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी ले जाया गया है।
विज्ञापन
राज। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार के साथ महाकुंभ में गंगा स्नान करने प्रयागराज गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी ले जाया गया है। थाना क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा आसपास के लोगों के साथ शनिवार को गंगा स्नान करने महाकुंभ प्रयागराज गया हुआ था। उसके साथ उसकी पत्नी व 15 वर्षीय बेटा राज भी गया हुआ था। गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई।  

विज्ञापन


दिन के करीब तीन बजे राज नहाने के दौरान वह गंगा नदी में डूब गया। आनन फानन में उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक राज दम तोड़ चुका था। राज की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। उदय शाहपुर के निवासी दुर्गेश सिंह ने बताया कि डूबने के बाद युवक को स्वरूप रानी भेजा गया है। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव प्राप्त होगा। घर पर राज के वृद्ध दादा दादी ही मौजूद हैं। जिन्हें किशोर की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें