फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : देहात कोतवाली में तैनात दरोगा शेषनाथ यादव की सड़क हादसे में मौत, मछलीशहर के पास हुआ हादसा

Sat, 08 Feb 2025 12:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

जौनपुर के मछलीशहर में हुए भीषण सड़क हादसे में दरोगा शेषनाथ यादव की मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ के देहात कोतवाली में तैनात थे और जनपद के कई थानों में सेवाएं दे चुके थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई दरोगा की कार। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के मछलीशहर में हुए भीषण सड़क हादसे में दरोगा शेषनाथ यादव की मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ के देहात कोतवाली में तैनात थे और जनपद के कई थानों में सेवाएं दे चुके थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन

मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले शेषनाथ यादव पुलिस विभाग में बतौर उप निरीक्षक तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती कोतवाली देहात में थी। शनिवार को जौनपुर जिले में मछलीशहर के पास हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे कार के पेड़ से टकराने से हुआ। शेषनाथ यादव जेठवारा, फतनपुर, नगर कोतवाली में सेवाएं दे चुके थे। वह लखनऊ हाईकोर्ट गए थे। जौनपुर के रास्ते प्रतापगढ़ लौट रहे थे कि मछलीशहर में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें