परिवार के साथ महाकुंभ में गंगा स्नान करने प्रयागराज गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वरूप रानी ले जाया गया है। थाना क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा आसपास के लोगों के साथ शनिवार को गंगा स्नान करने महाकुंभ प्रयागराज गया हुआ था। उसके साथ उसकी पत्नी व 15 वर्षीय बेटा राज भी गया हुआ था। गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
दिन के करीब तीन बजे राज नहाने के दौरान वह गंगा नदी में डूब गया। आनन फानन में उसे पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक राज दम तोड़ चुका था। राज की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। उदय शाहपुर के निवासी दुर्गेश सिंह ने बताया कि डूबने के बाद युवक को स्वरूप रानी भेजा गया है। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव प्राप्त होगा। घर पर राज के वृद्ध दादा दादी ही मौजूद हैं। जिन्हें किशोर की मौत की जानकारी नहीं दी गई है।