फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवाभाव और राजनीतिक मर्यादा के प्रेरक हैं प्रमोद तिवारी : उज्जवल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में मंगलवार को राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी का जन्मदिन सद्भावना सभा के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकसभा सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने किया।
विज्ञापन

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अतिथियों ने केक काटकर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के सेवा संकल्प की मजबूती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि पार्टी के नेताओं एवं लाखों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक प्रमोद तिवारी संसदीय गुणों के प्रेरक हैं। गांधी-नेहरू परिवार के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले प्रमोद तिवारी कांग्रेस के एक ऐसे रत्न हैं, जिनकी सेवाओं तथा विकास कार्य से प्रदेश ही नहीं पूरा देश अवगत है।
कांग्रेस नेता मुकुंद तिवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुजैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने भी प्रमोद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. ऋचा सुकुमार ने सांसद उज्ज्वल रमण सिंह को प्रतीक चिह्न प्रदान किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व संयोजन ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। संचालन सह संयोजक विकास मिश्र ने किया। इस मौके पर सांगीपुर ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, विभवभूषण शुक्ल, महासचिव रवींद्र मिश्र, छोटे सिंह, बबलू तिवारी, रामशंकर शुक्ल, सुनील त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें