प्रेमी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर मंगेतर के पास भेज दिया। जिससे उसकी शादी टूट गई। इधर आरोपी गैर समुदाय का युवक युवती से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। प्रेमी की हरकतों से आहत पिता ने कंधई थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कधंई थाना क्षेत्र के गांव की युवती की शादी एक युवक से तय थी। इसी बीच युवती मोबाइल ठीक कराने के लिए स्थानीय बाजार गई थी। दुकानदार ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
जब उसे युवती की शादी तय होने की जानकारी हुई, तो मंगेतर के मोबाइल पर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर डाल दिया। वीडियो देखते ही मंगेतर ने शादी करने से इन्कार कर दिया। प्रेमी ने युवती से शादी के लिए दबाव बनाया तो युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने से मना कर दिया। प्रेमी शादी नहीं करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। प्रेमी की हरकतों से तंग आकर पिता की तहरीर पर कंधई पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कंधई गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि आरोपी युवक के पिता और बहनोई को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद