गुरुगोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की खुशी में निकाली जा रही प्रभातफेरी 11वें दिन शनिवार को समाप्त हुई। बाबागंज स्थित नानकशाही व पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा से अलग-अलग प्रभातफेरियां निकाली गईं। शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए सभी भजन कीर्तन करते आगे बढ़ते रहे। चौक पहुंचकर दोनों प्रभातफेरियां एक में शामिल हुईं।
प्रभातफेरी की अगुवाई गुरुद्वारा बाबागंज के ज्ञानी अनूप सिंह व पंजाबी कॉलोनी से निकली प्रभातफेरी का नेतृत्व ज्ञानी राकेश सिंह ने किया। दोनों ही प्रभातफेरियों में गुरुगोविंद सिंह की शान में गीत भजन होता रहा। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद सिक्ख समाज के लोग आस्था में डूबे रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुचरन सिंह, जयमल सिंह, हरमहेन्द्र सिंह, अमोलक सिंह, करम जीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह प्रधान का योगदान सराहनीय रहा।