फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर प्रधान ने दर्ज करा दिया रेप का मुकदमा

Tue, 10 Nov 2020 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन
महिला को प्रलोभन देकर विपक्षी पर दुराचार का मुकदमा दर्ज कराने वाले प्रधान को पुलिस ने जेल भेज दिया। प्रधान के खिलाफ युवक ने अनियमितता की शिकायत की थी। इसके चलते प्रधान ने उसे दबाव में लेने के यह कृत्य रचा था। 
विज्ञापन


मानिकपुर थाने में एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 14 अक्तूबर की शाम घर जाते समय रास्ते में विजय जायसवाल पुत्र छोटेलाल जायसवाल निवासी चौकापारपुर ने उसके साथ दुराचार किया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी विजय जायसवाल व अन्य ग्रामवासियों ने ग्रामसभा में कराए गए कार्यों में अनियमितता बरतने व सरकारी धन गबन करने के मामले में ग्राम प्रधान चैकापारपुर वृंदावन मौर्य उर्फ मुनि के विरुद्ध शिकायत की थी।

14 अक्तूबर को ही शिकायत की जांच के लिए शहर से जांच टीम आई  थी। इसी रंजिश के कारण ग्राम प्रधान ने गांव की ही एक महिला को प्रलोभन देकर साजिश रचकर युवक को दुराचार के मुकदमे में फंसाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना के दौरान तथ्यों के आधार पर चार्जशीट न्यायालय में भेज दी गई।
विज्ञापन


साथ ही साजिश रचकर निर्दोष व्यक्ति को झूठे मुकदमे में फंसाने के संबंध में प्रधान चौकापारपुर वृंदावन मौर्या उर्फ मुनि व महिला के विरुद्ध धोखाखड़ी, अनैतिक रूप से धन प्राप्त करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सोमवार को मानिकपुर पुलिस ने आरोपी प्रधान वृंदावन मौर्या उर्फ मुनि पुत्र भगौती प्रसाद को अलीगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें