फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जाति विशेष को गाली देने के आरोप में प्रधान गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर जाति विशेष को गाली देने वाला प्रधान का ऑडियो वायरल होते ही लोग आक्रोशित हो उठे। तनाव को देखते हुए बाघराय पुलिस ने आरोपी प्रधान को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के जमलामऊ निवासी राकेश कुमार त्रिपाठी ने गांव के विकास कार्यों को लेकर अफसरों से शिकायत की थी। आरोप है कि शिकायत से आक्रोशित प्रधान सत्येंद्र बहादुर यादव उर्फ राजा बाबू ने राकेश से बातचीत के दौरान जाति को गाली दी। इस मामले की शिकायत राकेश ने पुलिस अधीक्षक के साथ आईजी से भी की।
वायरल ऑडियो से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले को गंभीरता से देखते हुए मंगलवार शाम बाघराय पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें