फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरे भाई की हालत गंभीर

Wed, 05 Apr 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर अनियंत्रित बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के गाबी महुआबन का साहिल (20) मंगलवार की सुबह चचेरे भाई फैयाज (21) के साथ बाइक से मोहनगंज बाजार आया था। काम निपटाने के बाद दोनों घर की ओर जा रहे थे। बाजार से आगे बढ़ने पर प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस की मदद से मडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि फैयाज की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें