फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: केबल जलने से दो घंटे गुल रही तीन हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के मौसम में बिजली की समस्या से लोग उबर नहीं पा रहे हैं। कभी ब्रेकडाउन तो कभी केबल जलने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को दोपहर में बाबागंज उपकेंद्र की आउटगोइंग केबल जलने से दो घंटे तक बिजली बाधित रही। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। इधर, पड़ाव वार्ड में भी शुक्रवार को रातभर एक फेस में आपूर्ति बाधित होने से सैकड़ों उपभोक्ताओं की रात अंधेरे में कटी।
विज्ञापन

शहर के बाबागंज उपकेंद्र की आउटगोइंग केबल में अचानक खराबी आ जाने से दो घंटे बिजली से लोग वंचित रहे। शनिवार को दिन में साढ़े तीन बजे केबल जल गई। इस वजह से चौक, पंजाबी मार्केट, स्टेशन रोड, बाबागंज समेत इलाके में बिजली गुल रही। इस उमस में लोग बेहाल हो गए। एसडीओ चंदन कुमार ने बताया कि केबल जल गई थी। मरम्मत करके आपूर्ति चालू कर दी गई।
इधर, पड़ाव वार्ड में एलटी लाइन की एक फेस में आपूर्ति ठप होने से इससे जुड़े एक हजार घरों से अधिक लोग शुक्रवार की रात से अंधेरे में रहे। शनिवार को भी दिनभर यह समस्या बनी रही। एसडीओ चंदन कुमार ने बताया कि केबल जल गई थी। मरम्मत करके आपूर्ति चालू कर दी गई। एक फेस में आपूर्ति ठप होने की जानकारी नहीं थी, टीम भेजकर इसे भी दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल
रखहा। सोनाही उपकेंद्र की मेन लाइन में खराबी के कारण बीते 10 दिनों से अघोषित बिजली कटौती हो रही है। स्थानीय निवासी सत्य नारायण सिंह, सतेंद्र ओझा, दिनेश सिंह, राम प्रताप सिंह, जाबिर हुसैन ने बताया कि बिजली आपूर्ति मनमाने तरीके से हो रही है। जिस कारण उपभोक्ता परेशान हैं। एसडीओ सदर सुरेश कुमार ने बताया कि मेनलाइन ब्रेकडाउन के कारण आपूर्ति बाधित होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें