फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रात में घंटों गुल हो रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतपा की भीषण गर्मी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़े प्रयोग से हाईटेंशन लाइनों पर लोड बढ़ गया है। हाईटेंशन लाइनों के ब्रेकडाउन और फाल्ट के कारण शहरी क्षेत्र में 24 व ग्रामीण अंचल में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर हवाहवाई साबित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के चारों उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में ट्रिपिंग के कारण बुधवार को करीब आठ बार बिजली कटौती हुई। दहिलामऊ व रूपापुर उपकेंद्र पर सबसे अधिक बिजली गुल रही है। बुधवार सुबह छह से शाम छह बजे के बीच करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बाबागंज उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में ट्रिपिंग के कारण सात बार तक बिजली गुल रही।
ग्रामीण अंचल के अजगरा, हंडौर, पहाड़पुर, संडवा चंद्रिका के साथ ही पट्टी, रानीगंज व कुंडा क्षेत्र के उपकेंद्रों पर रात 10 से सुबह पांच बजे के बीच मंगलवार रात करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात में हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की दिनचर्या बदल गई। सोशल मीडिया ग्रुप पर बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश दिखा। पहाड़पुर निवासी सोनू मिश्र, पतुलकी पांडेय का पुरवा निवासी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि हर दिन रात 10 बजे से सुबह पांच बजे के बीच कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित होती है। गर्मी के कारण नींद टूट जाती है। दो से तीन घंटे के अंतराल पर 20 से 25 मिनट के लिए आपूर्ति बहाल होती है। फिर एक दो घंटे के लिए बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो रही है। जिस कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। विभागीय अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें