फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बकरीद आज, बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बकरीद की पूर्व संध्या पर शहर के बाजारों में खरीदारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर शाम तक फलमंडी, पंजाबी मार्केट, श्रीराम तिराहा, पल्टन बाजार और चौक बजाजा में खरीदारों की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

लोगों ने कपड़े, जूते-चप्पल, सेवई, मेवा, मसाले और अन्य जरूरी सामानों की जमकर खरीदारी की। बाजारों में बढ़ी भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। चौक से कचहरी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बाजारों व चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे और यातायात व्यवस्था संभालते नजर आए। दुकानदार सलमान ने बताया कि त्योहार को लेकर इस बार बाजार में अच्छी बिक्री हुई है। वहीं, बच्चों और युवाओं में बकरीद को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बृहस्पतिवार सुबह शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन


कपड़े और कॉटन सूट की मांग अधिक
भीषण गर्मी और लू की वजह से इस बार कपड़ों और कॉटन सूट की डिमांड ज्यादा है। रेडीमेड व्यवसाई मनजीत सिंह ने बताया कि इस बार भारी कढ़ाई वाले सूट ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। गर्मी अधिक है, इस लिए सामान्य काॅटन सूट भी खरीदे जा रहे हैं। प्लाजो और नायरा सूट भी बिक रहे हैं। कपड़ों के व्यापारी कुलदीप ने बताया कि गर्मी ज्यादा है और महंगाई भी बढ़ी है, इससे खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें