फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम बोलना नहीं, दिखना चाहिए : राजनाथ सिंह

Wed, 22 Feb 2017 12:01 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
लीलापुर में सभ्‍ाा को सम्बोधित करते केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। मुख्यमंत्री के काम बोलने के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि काम कागजों पर नहीं बोलना चाहिए, बल्कि दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों की नष्ट हुई फसल की भरपाई के लिए केंद्र ने पर्याप्त धनराशि प्रदेश सरकार को दिया, मगर अभी तक किसानों की क्षतिपूर्ति नहीं दी गई है।
विज्ञापन



लीलापुर के मिश्रपुर की बाग और पट्टी के  ढखवा स्थित नगर गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने  जनता से सवाल किया कि क्या सड़कों के गड्ढ़े खत्म हुए, चौबीस घंटे बिजली मिली और लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं कम हुईं? उन्होंने सपा पर जनता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी की जनता वास्तविकता जान चुकी है। अब वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा के शासनकाल में मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त रहते थे। मगर, भाजपा के शासन में कभी न तो ऐसे आरोप लगे और न ही कोई मंत्री इस घृणित कार्य में लिप्त मिला। उन्होंने बेटियों की शादी के लिए दो लाख रुपये देने, कक्षा एक से आठ के बच्चों की पढ़ाई के लिए तीन-तीन हजार रुपये देने, प्रदेश के 70 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने, महिलाओं को नौकरी में 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने और बेटी पैदा होने पर 50,000 रुपये का किसान विकास पत्र देने का वादा किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, राम बोध पांडेय, विनोद पांडेय, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें