फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के तीन थाने संवेदनशील

Thu, 25 Jun 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में लगातार हो रहे दो वर्गों के बीच बवाल ने प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। वर्ग विशेष के बीच होने वाले टकराव ने तीनों थाना क्षेत्रों को संवेदनशील बना दिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खुफिया विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में करीब दो माह से वर्ग विशेष के बीच बवाल हो रहा है। छोटे विवाद बड़ी घटनाओं का कारण बन जाते हैं तो कभी अनायास ही लोगों के बीच वैमनस्यता का भाव पैदा हो जाता है। उदाहरण के तौर पर रानीगंज थाना क्षेत्र के कुंभापुर बुढ़ौरा के युवकों ने पड़ोसी गांव बसहा में हमला बोला। हवाई फायरिंग के दौरान चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


अभी इस बवाल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पसीना बहा ही रही थी कि मुनी का पुरवा व बगल के गांव भागीपुर के लोगों के बीच मारपीट हो गई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र में करीब एक माह से दो वर्गों के बीच टकराव की नौबत है। दो दिन पहले मामूली विवाद को लेकर इस कदर मारपीट हुई कि दर्जन भर से अधिक लोग लहूलुहान हो गए। इसी कड़ी में कंधई थाना क्षेत्र में भी दो वर्गों के टकराव से तनाव बरकरार है। सबसे अधिक दिलीपपुर का इलाका प्रभावित है। बाजार में फायरिंग के बाद तोड़फोड़ की घटना हुई थी। हाल ही में रखहा और पूरे देवजानी में हुई घटना ने लोगों को आक्रोशित करने का काम किया, हालांकि प्रशासन ने समय रहते सजगता दिखाई। जिससे बवाल आगे नहीं बढ़ सका। अभी भी दोनों पक्षों में तनाव बरकरार है।

 इन तीन थाना क्षेत्रों में हो रहे दो वर्गों के बीच बवाल को लेकर प्रशासन परेशान है। इस मामले में शासन से भी पूछताछ शुरू हुई तो खुफिया विभाग ने तीनों थाना क्षेत्रों में घटित घटनाओं की सूचना आला अधिकारियों को भेज दी। ताकि तीनों क्षेत्रों को संवेदनशील मानते हुए बवाल की आशंका को दूर करने का प्रयास किया जाए। गांव के सभ्रांत लोगों की बैठककर छोटे, बड़े विवादों को सुलझाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें