फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गोवध के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की शुक्रवार देर रात गोवध के आरोपी से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके एक और साथी को पुलिस ने पकड़ लिया और दो भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाल नीरज कुमार यादव एवं स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव पेटरियापुर गांव के समीप चेकिंग कर रहे थे। इस बीच दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उनकी तरफ से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी।
गोली से घायल बदमाश की पहचान बेलहा मदनगढ़ निवासी आमिर उर्फ गोलू के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश के साथ उसके एक साथी सरदार का पुरवा निवासी बशीर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के सात सौ रुपये, मोबाइल फोन समेत दो तमंचा बरामद हुआ। गोली से घायल बदमाश को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुठभेड़ की खबर मिलने पर एएसपी पश्चिमी संजय राय और सीओ रामसूरत सोनकर भी पहुंचे। एएसपी ने बताया कि घायल बदमाश गोतस्कर है। सांगीपुर इलाके में लूट की एक वारदात को अंजाम दिया था। फरार बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें