फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में सात लुटेरों को दबोचा

विज्ञापन
पट्टी पुलिस द्वारा धरे गये पशु तस्कर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने जगदीशपुर गांव में आम की बाग में एकत्र होकर पशु चोरी की योजना बना रहे सात लुटेरों को दबोच लिया। उनके पास से चार तमंचा, आठ कारतूस व तीन छूरे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध पुलिस पार्टी पर हमला, लूट, तथा आम्र्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नवनीत कुमार नायक ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर मंगलवार रात इलाके के जगदीशपुर गांव स्थित आम की बाग में छापा मारा। इस दौरान वहां मौजूद लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए सात लुटेरों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी राहुल मंगता पुत्र संतराम, सुंदर मंगता पुत्र संतराम, राजन मंगता पुत्र मंतराम निवासी निवासी डेईडीह धौरहरा, विकास मंगता पुत्र छोटेलाल व मुकेश मंगता पुत्र पप्पू उर्फ द्वारिका निवासी खनिक सराय कोतवाली पट्टी व आशीष मंगता पुत्र हरिश्चंद्र निवासी उदईपुर थाना आसपुर देवसरा हैं।
उनके पास से चार तमंचा, आठ कारतूस, तीन छूरे मिले हैं। आरोपियों ने जौनपुर के बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव से 30 भेड़ चुराने के अलावा कंधई, आसपुर देवसरा, रानीगंज, मोहनगंज, मानधाता, समेत अन्य स्थानों से भैंस चोरी कर फैजाबाद व सुल्तानपुर में बेचे जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें