मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में पाइप लीकेज के कारण फिर एक बार पानी की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय को दो टैंकर पानी मंगवाना पड़ा।
पाइप लाइन लीकेज के कारण पुरुष विंग के वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने के कारण बुधवार को मरीजों और तीमारदारों को परेशान होना पड़ा। जानकारी होने पर सीएमएस डॉ. रमेश पांडेय ने दो टैंकर पानी मंगवाया। सप्लाई पानी की पाइप लाइन ठीक करने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया। सीएमएस ने बताया कि बृहस्पतिवार को पाइप लीकेज को दुरुस्त कर लिया जाएगा।