फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों ने चिलबिला स्टोर पर बवाल

Tue, 08 Aug 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 बिजली संकट से जूझ रहे कंधई क्षेत्र के फेनहा गांव के लोगों ने मंगलवार को चिलबिला स्ट्रोर पर ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। स्टोर इंचार्ज ने ट्रांसफार्मर न होने की बात कही तो  ग्रामीण भड़क गए। करीब घंटेभर तक मचे बवाल से स्टोर में अफरातफरी मच गई। आननफानन में ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। तब जाकर वे शंात हुए। इससे स्टोर पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के फेनहा गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से पखवारे भर से अंधेरा छाया हुआ था। मंगलवार को ग्रामीण फुंके ट्रांसफार्मर के एवज में नया ट्रंासफार्मर लेने चिलबिला स्टोर पहुंचे और स्टोर इंचार्ज से नए ट्रांसफार्मर की मांग की। स्टोर पर तैनात कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर न होने की बात कहते हुए देने से इनकार कर दिया। इससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिए। इससे स्टोर में अफरातफरी मच गई। रोष देख स्टोर इंचार्ज ने किसी तरह ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर मामला शांत कराया। ऐसे में करीब घंटेभर तक स्टोर में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें