फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जेल रोड रेलवे फाटक बंद होने से जाम में फंसे रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल रोड स्थित रेलवे फाटक मंगलवार सुबह ट्रेनों के आवागमन के बीच सुबह से दोपहर तक कई बार बंद हुआ। जिस कारण सड़क के दोनों ओर घंटों जाम में यात्री फंसे रहे। सुबह 11:15 बजे पद्मावत एक्सप्रेस की शंटिंग के दौरान लोग ट्रैक तक पहुंच गए, जिस कारण ट्रेन रोक दी गई। आरपीएफ कर्मी ने लोगों को पीछे किया तब ट्रेन आगे बढ़ी।
विज्ञापन

जेल रोड पर रेलवे फाटक बंद होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। मंगलवार को सुबह 9:38 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस के कारण रेलवे फाटक बंद रहा। जबकि प्रयागराज लखनऊ संगम एक्सप्रेस के लिए सुबह 10:40 बजे, पद्मावत एक्सप्रेस की शंटिंग के लिए सुबह 11:15 बजे, जनता एक्सप्रेस अप व डाउन के लिए 11:45 व 11:48 बजे तथा पंजाब मेल के गुजरने के लिए दोपहर 12:11 बजे रेलवे फाटक बंद किया गया था। फाटक बंद होने के बाद भी लोग बाइक व पैदल ट्रैक पर पहुंच गए। आरपीएफ कर्मी ने लोगों को ट्रैक से हटाया। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि ट्रेनों के लगातार आवागमन के चलते जेल रोड रेलवे फाटक को बंद किया गया था।
जाम से परेशान लोग जेल रोड स्थित रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी बाइक लेकर और पैदल ट्रैक पर खड़े हो जाते हैं। ट्रेन के गुजरने से पहले ही लोगों की भीड़ जमा होने से आरपीएफ व रेलवे कर्मियों को दिक्कत होती है। कई बार ट्रेन के आने का सिंग्नल हो जाता है लेकिन रेलवे फाटक पर लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें