पट्टी तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का विरोध करते हुए वकीलों ने बीडीओ पट्टी राम प्रसाद के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही गालियां भी दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने 20 अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
खंड विकास अधिकारी राम प्रसाद के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुछ वकील विरोध करने लगे। कुछ लोगों ने मेज गिरा दी। हंगामे के चलते बाहर जाने के दौरान 15-20 वकीलों ने उनके साथ धक्कामुक्की करते हुए जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद लात घूंसों से पिटाई की। मारपीट करते हुए कुछ हमलावरों ने कहा कि इसे मार दो नहीं तो बाहर जाकर मुकदमा दर्ज कराएगा। किसी तरह जान बचाकर वह भाग निकलने में कामयाब रहे। पट्टी कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि बीडीओ की तहरीर पर 15-20 वकीलों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।