फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कबड्डी में पट्टी ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मीराभवन स्थित स्टेडियम में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालयीय बालक-बालिका सब जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हुई। दोनों वर्गों में पट्टी की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

बालक वर्ग के फाइनल में पट्टी ब्लॉक और रामपुर संग्रामगढ़ की टीमें आमने-सामने थीं। एकतरफा मुकाबले में पट्टी ने रामपुर संग्रामगढ़ को 15-04 के अंतर से हराकर खिताब जीता।
बालिका वर्ग में भी पट्टी ब्लॉक और रामपुर संग्रामगढ़ के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पट्टी की टीम ने 13-09 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

निर्णायक राजेंद्र पांडेय, शैलेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, सुभाष पांडेय और राजीव सिंह रहे। बीएसए देवब्रत सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, मंजू सिंह और सुशील सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें