फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल करें सडक़ों पर गश्त, सोशल मीडिया पर रखें नजर: एडीजी

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक करते एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश रविवार को मातहतों के साथ बैठक में अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। सड़कों पर पैदल गश्त करने पर जोर देते सोशल मीडिया पर बराबर नजर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सई कॉम्पलेक्स पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश का पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने स्वागत किया। तत्पश्चात जिले के अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ व थानेदारों की बैठक में शामिल हुए। जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुरानी घटनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिचय के बाद सभी को अपनी प्राथमिकताएं गिनाई।
कहा कि सभी कोशिश करें कि पैदल सडक़ पर कुछ देर निकलें। इससे बदमाशों के मन में पुलिस के कभी भी पहुंचने का भय बना रहेगा। सोशल मीडिया पर बराबर नजर रखें। चूंकि महत्वपूर्ण सूचनाएं भी मिलती हैं और अफवाहों पर विराम भी समय से लगाया जा सकता है। मनचलों पर नजर रखनी होगी। केवल कालेज, कोचिंग संस्थान पर ही टीम न रहे बल्कि ऐसे स्थानों पर भी अचानक पहुंचे। जहां महिलाओं को समस्या होने की सूचना मिलती हो। गुणवत्तापूर्ण विवेचनाएं समय से निस्तारित करने की बात कही।
विज्ञापन

जिले की सीमा पर सुबह व शाम के समय संदिग्धों की जरूर तलाशी होनी चाहिए। उन्होंने पट्टी, कंधई में हो रही छिनैती व मवेशी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। इस मौके पर ट्रेनी आईपीएस अली अब्बास, एएसपी पश्चिमी दिनेश द्विवेदी, एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें