फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पतालों में हड़ताल से बिलबिलाते रहे मरीज

Sat, 09 May 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्राइवेट अस्पतालों व नर्सिंगोमों में हड़ताल की वजह से वहां इलाज कराने वाले मरीज सारा दिन परेशान रहे। उपचार के लिए जिला अस्पताल में अचानक भीड़ बढ़ गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक मरीजों के इलाज में काफी व्यसत रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक की प्राइवेट अस्पतालें में हड़ताल रहा। इन अस्पतालों के सभी डॉक्टर ओपीडी बंद कर किए रहे। हड़ताल की वजह से डॉक्टरों ने एक भी मरीज का इलाज नहीं किया। ऐसी दशा में मरीज उपचार के लिए इधर उभर भटकते रहे। जिसे हड़ताल की जानकारी नहीं थी वह निजी अस्पतालों के बाहर बैठ डॉक्टरों का इंतजार करे रहे।

काफी देर बाद माजरा समझ आने पर वह इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। अचानक पहुंचे मरीजों की वजह से जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ गई। के बाद सुबह दस बजे से अचानक जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ गई। एकाएक भीड़ बढ़ने से सरकारी अस्पताल के चिकित्सक इलाज में काफी व्यस्त रहे। रोजाना दो बजे तक चलने ओपीडी शुक्रवार को मरीजों के बढ़ने से करीब तीन बजे तक चली। जिला अस्पताल के काउंटर पर 624 रोगियों का पर्चा बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें