फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परशुराम सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद किशोरी के परिजनों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी का विरोध जताते हुए सोमवार को परशुराम सेना ने एसपी दीपक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा कि पट्टी कोतवाली में युवक की मौत के बाद पुलिस ने किशोरी के पिता और भाई के खिलाफ ही हत्या और एससी-एसटी एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की है। जबकि किशोरी के अपहरण का आरोप युवक पर था। किशोरी के परिजन पीड़ित हैं। बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई की। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि पुलिस हिरासत में युवक की मौत पर कोतवाली प्रभारी, विवेचक और चौकी प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी थी। पुलिस कर्मियों को अज्ञात दिखाकर किशोरी के परिजन के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। यह बहुत ही निंदनीय है। इस मौके पर हरीश शुक्ला, राहुल शुक्ला, धर्मराज सिंह, संदीप सिंह, आलोक मिश्रा, ऋषभ शुक्ला, अजीत ओझा, वैभव पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें