फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Wed, 28 Oct 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को अस्त-व्यस्त कर दिया। हल्की बारिश के बीच मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इस दौरान कर्मचारियों और गाड़ियों के ड्राइवरों की पुकार होती रही। हल्की बारिश ने टीपी कालेज में की गई पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर दिया।
विज्ञापन


 दोपहर तक आए कर्मचारियों को तो पोलिंग पार्टी बनाकर भेज दिया गया, लेकिन इसके बार शुरू हुई बारिश ने सभी को परेशान करके रख दिया। माइक पर पुकार होती रही लेकिन गाड़ियों के ड्राइवर मौके से गायब रहे। इसके चलते पोलिंग पार्टियों को भेजने में भी देरी हुई। कुंडा के 83 मतदान केंद्रों के लिए टीपी कालेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उधर बाबागंज ब्लाक से 195 मतदान केंद्रों, बिहार के 92 व कालाकांकर के 70 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें