फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ पर उपद्रव करने वालों को गोली मारने का आदेश

Thu, 15 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने काफिले के साथ गुरुवार को तीसरे चरण के चुनाव को लेकर लालगंज तहसील में भ्रमण किया। अधिकारियों ने कई प्रत्याशियों के दर्जनों प्रचार वाहनों को सीज कर दिया। खामियां पाए जाने पर एसडीएम व कोतवाल को जिलाधिकारी ने फटकार लगाई। गुरुवार को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने रानीगंज अजगरा में अवैध रूप से प्रचार में लगाए गए वाहनों की धर पकड़ शुरू करा दी। सगरा सुंदरपुर, लालगंज, रामपुर, सांगीपुर, उदयपुर आदि इलाकों में अधिकारियों ने कई प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों को पुलिस के कब्जे में देकर कोतवाली भेजवा दिया।
विज्ञापन


 क्षेत्र में डीएम व एसपी के काफिले को देखकर प्रचार में लगे लोग वाहनों को लेकर भागने लगे। लालगंज में दो प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों से लोग अधिकारियों को देख भाग खड़े हुए। इलाके में लगी प्रचार होर्डिंग व अवैध तरीके से प्रचार कर रहे वाहनों की भरमार देखकर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी का पारा एसडीएम वाईबी सिंह व कोतवाल एसपी त्रिपाठी के ऊपर गरम हो गया। दोनों को जिलाधिकारी ने जमकर फटकारा। कोतवाली में जिलाधिकारी ने कहा कि बूथ पर उपद्रव करने वाले लोगाें को देखते ही गोली मार देने के आदेश किए गए हैं।

किसी ने भी मतदान के दिन गड़बड़ी करने का प्रयास किया तो उसके तहत राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि सभी बूथों की निगरानी के लिए मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों की रिकार्डिंग कराने के साथ अत्याधुनिक हथियारों से लैश पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। डीएम व एसपी के रुख को देखकर लोगों के  साथ मातहतों के होश उड़े रहे। देर शाम जिलाधिकारी का काफिला जिला मुख्यालय वापस हुआ तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें