फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2397 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Mon, 12 Oct 2015 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दूसरे चरण के चुनाव में 5,96,006 मतदाता मंगलवार को अपना फैसला सुनाएंगे। इसमें सबसे अधिक मानधाता ब्लाक के 1,69,051, जबकि सबसे कम मंगरौरा विकास खंड के 1,34,880 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। दूसरे चरण के चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के  16 पदों के लिए 298 और बीडीसी सदस्य पद के 381 पदों के लिए 2099 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 
विज्ञापन


जिले में दूसरे चरण का मतदान 13 अक्तूबर को सुबह सात से पांच बजे तक होगा। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पहले चरण में हुई हिंसक घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बूथ लुटेरों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी सोमवार को संडवाचंद्रिका, सदर, मानधाता और मंगरौरा ब्लाकों का दौरा कर पोलिंग पार्टियों के रवाना होने की स्थिति का जायजा लेते रहे।

सदर, संडवा चंद्रिका, मानधाता, मंगरौरा ब्लाकों में दूसरे  चरण में होने वाले चुनाव के लिए मंगरौरा में 77 मतादन केंद्र और 190 मतदेय स्थल, सदर में 102 मतदान केंद्र और 213 मतदेय स्थल, संडवा चंद्रिका में 87 मतदान केंद्र और 198 मतदेय स्थल, मानधाता में 102 मतदान केंद्र और 230 मतदेय स्थलों पर चुनाव होगा। दूसरे चरण के मतदान में सबसे अधिक मतदाता मानधाता विकास खंड में हैं। मानधाता में 1,69,051, मंगरौरा में 1,34,880, सदर में 1,50,328 और संडवा चंद्रिका में 1,41,747 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें