फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 पदों के लिए 147 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Thu, 01 Oct 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण के चुनाव के नामांकन के पहले दिन गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य के 15 पदों के लिए 147 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। संडवा चंद्रिका, सदर, मंगरौरा और मानधाता विकास खंडों के साथ ही सांगीपुर प्रथम सीट के लिए 12 और विहार पंचम के लिए पांच प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। इधर बीडीसी सदस्य के 380 पदों के लिए पहले दिन हुए नामांकन में 1140 प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोंकी है। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन होगा।
विज्ञापन


गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अफीक कोठी और बीडीसी सदस्य के लिए सदर, संडवा चंद्रिका, मंगरौरा और मानधाता ब्लाकों में नामांकन हुआ। सुबह आठ बजे प्रारंभ हुए नामांकन का दौर शाम चार बजे तक चलता रहा। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के 15 पदों के पहले दिन हुए नामांकन में सदर विकास खंड की सीटों के लिए सबसे अधिक 39 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मानधाता से 36, मंगरौरा से 24, संडवा चंद्रिका से 31, सांगीपुर प्रथम से 12 और विहार पंचम सीट से 5 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। 

इधर बीडीसी सदस्य के लिए संडवा चंद्रिका में सबसे अधिक 334, मंगरौरा 314, मानधाता 307 और सदर ब्लाक में 285 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शुक्रवार को अवकाश होने के कारण शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन होगा। नामांकन स्थल पर दिनभर जिला निर्वाचन अधिकारी रामसिंह वर्मा जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें