फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचाने के लिए जान, स्वेच्छा से किया रक्तदान

Thu, 01 Oct 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील अमर उजाला की मुहिम का पाठकों और जागरूक लोगों ने भरपूर साथ दिया। गुरुवार को रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदान करने के लिए लोग पहुंचे। उन्होंने पूरे उत्साह के साथ रक्त का महादान किया। अमर उजाला फांउडेशन की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर लगाया गया। सुबह नौ बजे जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ब्लड बैंक पहुंचे और उद्घाटन करने के साथ ही रक्तदान की शुरुआत कराई।
विज्ञापन


उन्होंने अमर उजाला की ओर से किए जा रहे प्रयास की सराहना की। बोले रक्तदान एक ऐसा महादान है जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से महादान में भाग लेेकर पुण्य का भागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने सबसे पहले रक्तदान करने वाले घनश्याम दूबे की सराहना की। आसपास मौजूद लोगों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए कहा। इसके बाद फिर महादानियों के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह शाम के तीन बजे तक चलता रहा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं और नेहरू युवा केंद्र, व्यापारी और अधिवक्ताओं ने अभियान की पहल का स्वागत करते हुए रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फांउडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। शिविर में कुल 35 लोगों ने मरीजों का जीवन बचाने के लिए अपना रक्तदान किया। शिविर में कई लोग समयाभाव के कारण रक्तदान नहीं कर सके। ऐसे लोगों ने बाद में रक्तदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें