पद्मावत ट्रेन के अंतु रेलवे स्टेशन पर रूकने के बाद सांसद संगमलाल का स्वागत करते स्थानीय लोग।
- फोटो : PRATAPGARH
अंतू रेलवे स्टेशन पर रविवार से पद्मावत और इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। इससे आसपास के लोगों को काफी राहत मिलेगी। दिल्ली और लखनऊ के लिए उन्हें ट्रेन पकड़ने प्रतापगढ़ नहीं आना पड़ेगा। स्टेशन पहुंचे सांसद सांसद संगमलाल गुप्ता का लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
सासंद ने अंतू से प्रतापगढ़ तक पद्मावत एक्सप्रेस में सफर भी किया। स्टेशन अधीक्षक अंतू हनुमान सहाय मीणा ने दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर प्रतापगढ़ के लिए रवाना किया।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पहले दिन ही पद्मावत एक्सप्रेस के 30 टिकट तथा जौनपुर एक्सप्रेस के 18 टिकट बिके। इस दौरान प्रतापगढ़ स्टेशन मास्टर आरपी सिंह, पूर्व जेष्ठ ब्लाक प्रमुख संडवाचंद्रिका संतराम मिश्र, अर्जुनपुर प्रधान राम सिंह, दीपक दुबे, महेश मिश्रा, बृजभवन आदि मौजूद रहे।
अंतू रेलवे स्टेशन पर पद्मावत ट्रेन के ठहराव के बाद झंडी दिखाकर रवाना करते स्टेशन मास्टर।- फोटो : PRATAPGARH