फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन रोड सहित आधा दर्जन मोहल्लों में दिनभर गुल रही बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में स्टेशन रोड समेत आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली रविवार को दिनभर गुल रही। विद्युत विभाग की टीम ने दिनभर पोल व तार में बाधक बन रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई की। इससे बिजली व पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा। शाम चार बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दशहरा व भरत मिलाप को लेकर विद्युत विभाग उलझे तारों एवं आपूर्ति में बाधक बन रहीं पड़ों की टहनियों की छंटाई कर रहा है। रविवार को सुबह शहर के स्टेशन रोड व आस-पास के मोहल्लों में काम चला। स्टेशन को जाने वाली सडक़ के दोनों छोर पर पेड़ों की छंटाई की गई। तार दुरुस्त किए गए।
दिनभर कार्य चला। इससे आपूर्ति बाधित रही। मोहल्लों में बिजली व पानी को लेकर हाहाकार मचा रहा। पानी के लिए लोगों ने सडक़ों पर लगे हैंडपंपों का सहारा लिया। दिनभर लोग बिजली के बगैर परेशान रहे।
विज्ञापन

शाम को चार बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार यादव ने बताया कि बारिश की वजह से भुपियामऊ से कुसमी तक टहनियों की छंटाई का कार्य ठप करना पड़ा। स्टेशन पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें