जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट खराब हो गया है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ दमा रोगियों की भी संख्या बढ़ गई है। ऑक्सीजन न मिलने से दमा रोगियों को परेशान होना पड़ रहा है। सीएमएस मरम्मत कराए जाने के लिए पत्राचार करने का दावा कर रहे हैं।
ठंड के साथ दमा रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार रात से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के बीच हालत बिगड़ने पर 27 दमा रोगी अस्पताल पहुंचे। इन मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट खराब होने से इनकी समस्या और बढ़ गई। इमरजेंसी में जिला अस्पताल के चिकित्सक ऑक्सीजन सिलेंडर के भरोसे दमा रोगियों का इलाज कर रहे हैं।
ऑक्सीजन प्लांट में खराबी आ गई है। मरम्मत करवाने के लिए कंपनी के मैनेजर को सूचना देते हुए मैकेनिक बुलाया गया है। दो दिन के अंदर समस्या दूर हो जाएगी। डॉक्टर पीपी पांडेय, सीएमएस, जिला अस्पताल।