फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वातावरण में पछुआ व उत्तरी हवाओं की पैठ, बढ़ी लगन

विज्ञापन
विज्ञापन
वातावरण में पछुआ व उत्तरी हवाओं की पैठ, बढ़ी लगन
विज्ञापन

खिली धूप में भी कांपे लोग, दिन में भी जले अलाव
शाम होते ही शहर में पसर गया सन्नाटा, लुढ़क रहा तापमान
अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस किया गया रिकार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पछुआ व उत्तरी हवाओं की पैठ वातावरण में मजबूत हो गई है। मंगलवार की तरह ही बुधवार को लगातार दूसरे दिन पछुआ व उत्तरी हवाओं का असर रहा। इससे ठंड में इजाफा हो गया। खिली धूप में भी लोग कांपते रहे। दिन में भी लोग अलाव के पास बैठे नजर आए। स्वेटर व जैकेट लोग पहने रहे। शाम होते ही ठंड में और इजाफा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी पश्चिमी हवाओं संग उत्तरी हवाओं का असर दिनभर बना रहा। इससे ठंड का असर तेज रहा। सुबह 11 बजे के बाद धूप खिल गई , मगर गलन व ठंड के आगे धूप बेअसर रही। धूप खिलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। धूप खिलने के बाद भी लोग ठंड से कांपते नजर आए। हालांकि बाजारों में चहल- पहल रही। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा, घंटाघर सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दिनभर चहल पहल रही। शाम सात बजे के बाद बाजारों में ठंड के चलते सन्नाटा पसर गया। शहर में जगह- जगह चौराहों पर अलाव जलने लगे। मौसम विभाग वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पछुआ व उत्तरी हवाओं की दखल से ठंड में इजाफा हुआ है। ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन लाने के लिए बनारस रवाना हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम
दो सुरक्षा कर्मियों समेत पांच स्वास्थ्य कर्मचारी टीम में शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कोरोना वैक्सीन आने का इंतजार खत्म हो गया। 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू होगा। वैक्सीन लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पांच सदस्यीय टीम दो सुरक्षा कर्मियों के साथ बनारस के लिए रवाना हो गए हैं। गुरुवार भोर तक वैक्सीन आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
कोरोना को मातदेनी वाली कोरोना वैक्सीन आने का लंबे समय से जिले के लोग इंतजार था। सीएमओ भी बारबार एक ही जानकारी दे रहे थे कि जल्द ही वैक्सीन आने वाली है। मगर अब यह इंतजार खत्म हो गया। शासन के आदेश के बाद सीएमओ ने पांच सदस्यी टीम और दो सुरक्षा कर्मियों को वैक्सीन लाने के लिए वाराणसी भेज दिये हैं। यह टीम दोपहर बाद रवाना हुई है। देर रात वाराणी पहुंचेगी। वैक्सीन मिलने के बाद फिर वापस प्रतापगढ़ एएनएम सेंटर आएगी। एएनएम सेंटर में बने वैक्सीन को रखने के लिए कोल्डचेन में वैक्सीन को रखा जाएगा। 16 जनवरी को एक साथ जिले के सभी बूथ पर टीकाकरण शुरू किया जाएगा। जिला सहायक प्रतिरक्षा अधिकारी महेश सिंह ने बताया कि पहले खेप में आठ हजार चार सौ डोज उन्हें मिला है। शासन की ओर से आए आदेश के बाद टीम को भेजा गया है। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना वैक्सीन गुरुवार भोर तक आ जाएगी। पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ दो सुरक्षा कर्मी को वैक्सीन को लाने के लिए बनारस भेजा गया है। वैक्सीन सीसीटीवी कैमरे की नजर में रखी जाएगी। मेन गेट पर तीन ताले लगे रहेंगे।
इनसेट------------
एक साथ सभी ब्लाक स्तरीय सीएचसी में लगेगा कोरोना टीका
16 जनवरी को एक साथ जिला महिला अस्पताल के साथ ही ब्लाक स्तरी 16 सीएचसी में टीकाकरण शुरू होगा। टीकाकरण वीडियो में कैद किया जाएगा। उसे पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इसलिए दो बार स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

इनसेट----------
सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में बूथ तक पहुंचाई जाएगी वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन को बूथ तक पहुंचाने के लिए सुरक्षा कर्मी मौजूद रहेंगे। समय से बूथ पर वैक्सीन पहुंचने के साथ टीकाकरण शुरू किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जैसे ही प्रधानमंत्री वैक्सीन का उद्घाटन करेंगे वैसे ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें