फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन तक नहीं हो सकेगी कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने महिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब का छत गिरने के बाद जिले में कोरोना की जांच ठप हो गई। अब मेडिकल कॉलेज में लैब संचालन के लिए जगह की तलाश की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है दस दिन से पहले लैब का संचालन शुरू होना संभव नहीं है।
विज्ञापन

उधर, जिले के लोगों के नमूने जांच के लिए प्रयागराज और लखनऊ भेजे जा रहे हैं। इससे आरटीपीसीआर जांच कराने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पुराने महिला अस्पताल के जर्जर भवन से लैब के सभी उपकरणों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कराने की तैयारी कर रहे हैं।
पुराने जिला महिला अस्पताल के भवन में कोविड की आरटीपीसीआर जांच प्रयोगशाला में रविवार की रात छत का मलबा गिर गया था। इससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का सिरदर्द बढ़ गया है। जनपद में लोगों की कोरोना जांच नहीं हो पा रही है। जांच के लिए गए नमूने प्रयागराज व लखनऊ भेजे जा रहे हैं। नौकरीपेशा, गैर राज्य की यात्रा करने वाले लोगों को समय पर आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इससे लोग परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि लैब संचालन शुरू होने में दस दिन का वक्त लग सकता है। पुराने महिला अस्पताल का भवन जर्जर होने के चलते अब अब राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के भवन में कोविड जांच की प्रयोगशाला को शिफ्ट करने की तैयारी है।
कोविड प्रयोगशाला में छत का मलबा गिरने से नुकसान हुआ है। जर्जर भवन से सभी उपकरणों को हटाने के बाद परिसर के किसी दूसरे भवन में प्रयोगशाला को शिफ्ट कराया जाएगा। डॉ आर्यदेश दीपक, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें