फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ धराया युवक गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने उसके परिजनों की जमकर पिटाई कर दी। घर में रखे कीमती सामनों को तोड़ दिया गया। शिकायत पर आठ के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लालगंज के जेवंई निवासी ननकू वर्मा का आरोप है कि पांच अगस्त को घर में मौजूद पंद्रह वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही उमेश ने छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित के परिजन उलहना देने आरोपी के घर गया था। आरोप है कि उलाहना देने से नाराज दबंग छवि के उमेश, संजय वर्मा, जगेश्वर, विमलेश, राकेश, सतीश, बबलू व रामकृपाल ने एक राय होकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने परिजनों की लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। घर के रखे गृहस्थी के सामनों में तोडफ़ोड़ भी की गई। पीड़ित की शिकायत पर सभी आठ आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट व तोड़फोड़ समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें