फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 करोड़ की लागत से बकुलाही व सई नदी पर बनेगा दो पुल

विज्ञापन
bridge
विज्ञापन
जिले से गुजरी सई नदी व बकुलाही नदी पर 18 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। जिससे सैकड़ों गांव के लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी। उन लोगों को दस किमी तक चक्कर नहीं लगाना होगा। बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूरनपुर पटखान, सिपाह महेरी, बकुलाही, नौबस्ता, चौखड़ा, खरहर, गोपालपुर, रैनी सतखरिया, उगईपुर सहित दर्जन भर गांव बकुलाही नदी के किनारे स्थित है। बकुलाही नदी पर पुल न होने के कारण लोगों को भुपियामऊ आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सई नदी के किनारे बसे सिधारीपट्टी, बारघाट, देवलहा, पूरे दुरवन समेत अन्य गांव के लोगों को शहर आने के लिए कादीपुर पर बने पुल से होकर शहर आना पड़ता है।
जबकि नदी पर पुल बन जाने से महुआर होते हुए शहर आने में लोगों को बमुश्किल दो किमी का सफर तय करना होगा। मगर अब इलाके के लोगों को शहर या मुख्य मार्ग तक आने के लिए लंबी दूरी का चक्कर नहीं लगाना होगा। रानीगंज विधायक धीरज ओझा के प्रयास से बकुलाही में 10 करोड़ की लागत से सिधारीपट्टी बारघाट में 8.30 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा।
विज्ञापन

राज्य योजना के तहत पुलों कराने की तैयारी पूरी होने के बाद बजट भी स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही बकुलाही व सिधारी पट्टी पुल का निर्माण शुरू होगा। पुलों के निर्माण के बाद सैकड़ों गांव के लोगों को राहत मिलेगी। सेतु निर्माण विभाग के डीपीएम एसके गर्ग ने बताया कि प्रस्तावित पीुल के निर्माण की कागजी औपचारिकता पूरी हो चुकी है। जल्द ही पुल का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें