फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के पास सिर्फ मोदी हटाओ मुद्दा : बृजेश 

Tue, 23 Apr 2019 12:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
आईटीआई के सामने आयोजित भाजपा की जनसभा में बोलते कानून मंत्री बृजेश पाठक। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के नामंाकन में आए कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सोमवार को आईटीआई मैदान में आयोजित सभा में महागठबंधन व कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। नामांकन से पहले आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि विपक्षियों के पास विकास का कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है।
विज्ञापन


इनके पास बस मोदी हटाओ मुद्दा है। केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों से विपक्षी दलों में बौखलाहट है। जात-पात की राजनीति करके सियासी रोटी सेंकने वाली इन पार्टियों ने अब मोदी को हटाने के लिए महागठबंधन कर रखा है। उन्होंने सपा और बसपा को आड़े हाथ लिया। कहा कि जो कल तक एक दूसरे के दुश्मन थे, आज दोस्त बन बैठे हैं। जात-पात में बांटने के लिए जुमले गढ़ रहे हैं।

मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल में न तो घोटाले का आरोप लगा है और न ही भ्रष्टाचार का। मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से ही महागठबंधन हुआ है। जनता सबकुछ जानती है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, विधायक धीरज ओझा, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, केके सिंह ने भी प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर प्रभारी काशी क्षेत्र जयप्रकाश, प्रवीण अग्रवाल, देवानंद त्रिपाठी, अजय सिंह, ललित तिवारी, गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें