सीसीटीवी में कैद हुए वारदात को अंजाम देते बदमाश।
- फोटो : PRATAPGARH
टाइनी शाखा लूटने आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों को संचालक के साहस के चलते भागना पड़ा। घटना के दौरान भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। मातहतों को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया।
अंतू थाना क्षेत्र के जगेशरगंज बाजार में राजेंद्र यादव टाइनी शाखा खोल रखा है। सोमवार की सुबह वह शाखा खोलकर ग्राहकों से लेनदेन कर रहा था। इस बीच बिना नंबर की काली पल्सर से नकाबपोश तीन बदमाश पहुंचे।
असलहा लेकर दो बदमाश शाखा के भीतर घुसने लगे। ग्राहकों को कूपन बांट रहा राजेंद्र बदमाशों से भिड़ गया। रुपये लेने आए ग्राहक शोर मचाते हुए भागे। राजेंद्र दोनों बदमाशों को काउंटर की ओर बढ़ने नहीं दिया।
इस दौरान एक बदमाश ने फायर भी किया लेकिन वह मिस हो गया। जिसके चलते राजेंद्र बाल-बाल बच गया। लोगों को आता देख बदमाशों को खाली हाथ भागना पड़ा।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस बदमाशों की खोजबीन करने लगी। स्वाट टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर दो सिपाहियों को तैनात कर दिया। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। संचालक से पूछताछ के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में भी खोजबीन कराई। उन्होंने बदमाशों का हुलिया पूछने के बाद मातहतों को धरपकड़ के लिए लगाया।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
जगेशरगंज में स्थित टाइनी शाखा में राजेंद्र ने सीसीटीवी लगा रखा है। बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेने के बाद बदमाशों की तलाश कर रही है।
सीसीटीवी में कैद हुए वारदात को अंजाम देते बदमाश।- फोटो : PRATAPGARH