फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कोरोना संक्रमित मिला, तीन डिस्चार्ज, अब जिले में सिर्फ 12 सक्रिय मरीज

Sat, 06 Jun 2020 11:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 जिले में कोरोना संक्रमित तेजी से रिकवर हो रहे हैं। पॉजिटिव लोगों के मिलने की रफ्तार भी धीमी हो गई है। शुक्रवार रात जिले में एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि तीन लोगों को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


अब तक जिले में कुल 87 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 71 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में अब सिर्फ 12 सक्रिय केस हैं। इनमें  लालगंज के ट्रामा अस्पताल में 9 तो प्रयागराज में 3 का उपचार चल रहा है। अब तक जिले में चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

जिले में अप्रैल माह में कोरोना के 6 केस सामने आए थे। तब्लीगी जमात के छह सदस्यों के कोरोना पाजिटिव होने पर उन्हें प्रयागराज के कोटवा बनी स्थित कोविड लेवल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


कुछ दिनों तक उपचार के बाद सभी ठीक हो गए। इसके बाद जनपद कोरोना मुक्त हो गया था। हालांकि मई में मुंबई, गुजरात समेत अन्य प्रदेशों से प्रवासियों के आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली गई।

शनिवार तक कुल 87 संक्रमित सामने आ चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 71 लोग रिकवर होकर अपने घर जा चुके हैं। शुक्रवार तक कुल 86 केस थे और 68 लोग रिकवर हो चुके थे। एक दिन में तीन संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस है। इनमें लालगंज ट्रामा सेंटर में 9 तो 3 लोगों का उपचार प्रयागराज में चल रहा है।

गायघाट ट्रामा सेंटर से संक्रमितों को हटाकर लालगंज भेज दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को 15 सैंपल की रिपोर्ट मिली। हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर गांव का युवक 27 मई को निजी वाहन से घर आया था।

अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लालगंज भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रमित होने वाले लोग तेजी से रिकवर हो रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें