फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में अफसरों को छूटा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में अफसरों को छूटा पसीना
विज्ञापन

- अंतिम समय तक मतदान कार्मिक खेलते रहे लुका-छिपी का खेल, रिजर्व कर्मचारियों को पोलिंग बूथ पर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। नगर निकाय चुनाव में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में अफसरों को पसीना छूट गया। पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी पर लगाए गए शिक्षकों और कर्मचारियों की लापरवाही इस कदर रही कि एसडीएम सदर के बाइक से बस्ता नहीं लेने वाले पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात अनाउंस कराने के बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद रिजर्व कर्मचारियों को बुलाकर तीन बजे तक पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
बुधवार को शहर के जीआईसी से नगर पालिका परिषद बेल्हा, नगरपंचायत सिटी, कटरामेदनीगंज, मानधाता, अंतू, गड़वारा, कटरागुलाबसिंह के बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। सुबह आठ बजे से मतदान कार्मिकों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। दोपहर एक बजे के बाद पोलिंग पार्टियों को रवाना करने में जुट गए। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों से कह रखा था, कि जैसे ही पोलिंग के लोग एकत्रित हो जाएं, उन्हें फौरन बूथों के लिए रवाना कर दिया जाय। सीडीओ ईशा प्रिया भाग दौड़ करती रही, मगर जब दोपहर एक बजे तक पोलिंग पार्टियां रवाना नहीं हुई, तो एसडीएम को बुलाकर अनुपस्थित कर्मचारियों के स्थान पर रिजर्व कर्मचारियों को लगाकर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने को कहा। अधिकांश कर्मचारी रवानगी स्थल पर आए हुए थे, मगर वह बूथ पर जाने को लेकर टालमटोल कर रहे थे। एक बजे से पोलिंग पार्टियों के भेजने का सिलसिला प्रारंभ हुआ और तीन बजे तक कर्मचारियों को बूथ तक भेज दिया गया। प्रेक्षक सत्य प्रकाश जीआईसी में मौजूद रहकर सीडीओ से पोलिंग पार्टियों के रवानगी की जानकारी लेते रहे। डीएम डॉ. नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल ने कुंडा, लालगंज, रानीगंज भ्रमण कर अविलंब पोलिंग पार्टियों के रवानगी की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पहली बार मतदान कार्मिकों को मिली बस
नगर निकाय मतदान कार्मिकों को पहली बार बस से बूथ जाने का मौका मिला। जिला प्रशासन के इस प्रयास से वह बेहद खुश दिखे। अधिकांश बसें स्कूल की लगाई गई थी।
इनसेट-
सेंट एंथोनी में रोके गए थे 324 रिजर्व कर्मचारी
चुनाव में कर्मचारियों की कमी न पड़े, इसके लिए 324 मतदान कार्मिकों को शहर के सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में रोका गया था। जीआईसी में अनुपस्थित कर्मचारियों के स्थान पर रिजर्व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इनसेट
स्थानीय बाजार की नहीं खुलेंगी दुकानें
नगर निकाय क्षेत्र की सीमाएं सील रहेंगी। स्थानीय बाजारों की दुकानों को बंद रखने को कहा गया है। अनिवार्य सेवाओं पर कोई पाबंदी नहीं होगी।
इनसेट-
दीवानी में रहेगा अवकाश
निकाय चुनाव की वजह से दीवानी परिसर में अवकाश घोषित किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर जिला जज ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें