फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल बंद कर गायब रहने वाले अफसरों पर गिरेगी गाज, डीएम ने जारी किया पत्र

विज्ञापन
office
विज्ञापन
मोबाइल बंद कर बगैर सूचना के गायब रहने वाले अफसरों पर अब गाज गिरेगी। डीएम डा. रुपेश कुमार ने पत्र जारी कर सभी जनपद स्तरीय अफसरों को चेतावनी दी है कि वह जब कभी मुख्यालय से बाहर जाएं तो इसकी जानकारी उन्हें अवश्य दें। ऐसा नहीं करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को चेताया है कि उनका मोबाइल किसी भी दशा में बंद नहीं होना चाहिए। मोबाइल बंद होने, कवरेज क्षेत्र से बाहर होने या रिंग बजने के बाद भी नहीं उठने पर अब सीधे कार्रवाई होगी। डीएम ने स्पष्ट किया है कि जब भी विभागाध्यक्ष जिले से बाहर जाएं वह मुख्यालय छोड़ने के पहले अनुमति अवश्य लें।
अगर इमरजेंसी में कहीं जाना हो तो मोबाइल पर भी सूचित कर सकते हैं। डीएम ने प्रारूप जारी करके कहा है कि अगर विभागाध्यक्ष बाहर जा रहे हैं तो वह अपनी जिम्मेदारी किसे दे रहे हैं, उनका नाम, पद और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराएं। डीएम की इस पहल से उन अफसरों पर नकेल कसेगी, जो प्राय: मोबाइल बंद करके गायब हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें