फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डिप्टी सीएमओ को सामने देख भाग निकला नर्सिंग होम संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कटरागुलाब सिंह में करीब एक दशक पहले से आयुष हेल्थ केयर सेंटर के नाम से संचालित नर्सिंग होम पर व्यवस्था देखने के लिए सोमवार दोपहर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राजेश कुमार ने छापा मारा। सामने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को देख संचालक भाग निकला। जांच के बाद टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को कब्जे में लेते हुए तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बाजार में आयुष हेल्थ केयर के नाम से संचालित नर्सिंग होम का संचालन सतेंद्र यादव करता है। नर्सिंग होम के बोर्ड पर बड़े चिकित्सकों के नाम के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी दी गई है। बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड, पोर्टल अल्ट्रासाउंड मशीन, मेडिकल स्टोर भी है। सोमवार को डिप्टी सीएमओ समेत टीम को देख संचालक व प्रबंधक वहां से भाग निकले। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया की लोगों की शिकायत के बाद नर्सिंग होम फर्जी तरीके से संचालित मिला। वहां गैर कानूनी तरीके से लोगों का उपचार, अल्ट्रा साउंड मशीन से भ्रूण परीक्षण जैसी जांच के साथ फर्जी मेडिकल से लोगों को दवाएं दी जाती हैं। अवैध रूप से बरामद गैर कानूनी तरह से संचालित हो रही अल्ट्रा साउंड मशीन को कब्जे में लिया गया। पुलिस को संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें