फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चार ब्लॉकों में घट गए 12,058 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम सूची में चार ब्लॉकों के 12,058 मतदाता घट गए हैं। विभागीय अफसरों के अनुसार, बुधवार को जारी अंतिम सूची में 13 ब्लॉकों में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ तो रामपुर संग्रामगढ़, लक्ष्मणपुर समेत चार ब्लॉक में वोटर कम हो गए।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि रामपुर संग्रामगढ़ में 5411 मतदाताओं के नाम अंतिम सूची से कटे हैं। जुलाई 2025 में रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक में मतदाताओं की संख्या 1,46,282 थी। अंतिम सूची में यह घटकर 140,871 रह गई है।
लक्ष्मणपुर ब्लॉक में बीते साल जुलाई तक 1,41,098 मतदाता थे, वर्तमान में संख्या 1,57,861 रह गई है। लक्ष्मणपुर ब्लॉक में 3237 मतदाता कम हो गए हैं। शिवगढ़ में पहले 1,30,266 मतदाता थे, जो अब घटकर 1,27,503 रह गए हैं। वहीं, बिहार ब्लॉक में 647 मतदाता घट गए हैं। बीते साल जुलाई में 1,87,903 मतदाता थे, अब 187,256 मतदाता सूची में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकासखंडपहले-अब
1-रामपुर संग्रामगढ़1,46,2821,40,871
2-लक्ष्मणपुर1,61,0981,57,861
3-शिवगढ़1,30,2661,27,503
4-बिहार1,87,9031,87,256
(जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़े)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें