फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ अभद्र पोस्ट करने पर केस दर्ज, सपा नेता ने साइबर थाने में कराई एफआईआर

Fri, 12 Jun 2026 04:03 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर करने के मामले में प्रतापगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर करने के मामले में प्रतापगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने साइबर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि नौ जून को सुबह 9.52 बजे सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर शीतला सुजान कवि पत्रकार नामक आईडी से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के संबंध में अभद्र, आपत्तिजनक और असत्यापित सामग्री प्रसारित की गई।

विज्ञापन


इस पोस्ट के माध्यम से व्यक्तिगत आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे एक महिला की गरिमा, सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। इस प्रकार की सामग्री से समाज में भ्रम फैलाने और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें