फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में इस बार बढ़ गए 159 बूथ

Fri, 26 Aug 2016 12:19 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पंचायत किछौछा के अध्यक्ष उपचुनाव में रविवार को मतदान करने के लिए लाइन में लगे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 में 159 नए मतदेय स्थल पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक नए मतदेय स्थल विश्वनाथगंज तो सबसे कम पट्टी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं। दरअसल पंचायत चुनाव के दौरान जिले में 150 नए गांव बनाए गए थे। इन गांवों में नए मुखिया भी चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन


लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत से ग्रामीणोें को दूर जाकर वोट डालना पड़ता था। जिसके चलते बहुत से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं करते थे। यह प्रकरण राज्य निर्वाचन आयोग तक भी पहुंचा। नए गांवों के गठन के बाद प्रधानों ने अपने गांव की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने अपने सेक्टर अधिकारियों को ऐसे गांवों की जांच पड़ताल का जिम्मा सौंपा। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव कराने के लिए मतदेय स्थलों की संख्या बढ़ाए जाने की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी थी।

जिला प्रशासन की रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग ने जनपद में 159 मतदेय स्थलों बढ़ाए जाने पर अपनी मुहर लगा दी। अब तक जनपद की सातोंविधानसभा में 2347 मतदेय स्थल थे। मौजूदा समय में इसकी संख्या 2506 हो गई है। जहां विश्वनाथगंज विधानसभा में सबसे अधिक नए 37 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं सबसे कम पट्टी में 12 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। ऐेसे मतदेय स्थलों पर पहली बार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें